माधव तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले हैं. उनका जन्म 28 सितंबर 2003 को हुआ. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज माधव को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 40 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि 2025 में उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था मुंबई इंडियंस के खिलाफ, जहां वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2026 सीजन के लिए रिटेन किया। माधव ने पंजाब के तूफानी सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (56) का महत्वपूर्ण विकेट लेकर सनसनी मचा दी. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट झटके, जिसमें कूपर कोनोली का विकेट भी शामिल था. वहीं बल्लेबाजी में लक्ष्य का पीछा करते समय जब दिल्ली ने 170 पर 6 विकेट खो दिए थे, तब माधव ने 8 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 18 रन* बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि इसी तरह यदि प्रदर्शन रहा तो जल्द ही माधव को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
Daily News
टीम इंडिया को मिलने जा रहा एक और नया सितारा

Facebook
WhatsApp
LinkedIn
Twitter
X
माधव तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले हैं. उनका जन्म...
इस रणनीति के तहत पड़ी थी रीवा किले की नींव तेरहवीं सदी से आजादी के...
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की...
विंध्य प्रदेश भारत का एक पूर्व राज्य था जो कि बहुत ही कम समय के...
विंध्याचल सोशल ग्रुप के तत्वावधान में माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी ने किया संगठन के...
ग्रुप के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 9...
विक्टोरिया लाइब्रेरी में विंध्यांचल सोशल ग्रुप की वार्षिक मीटिंग रविवार को आयोजित की गई इस...
9 तारीख को आनंद माथुर सभागृह में रात 8:00 बजे विंध्याचल सोशल ग्रुप के सौजन्य...