Daily News

विंध्याचल सोशल ग्रुप, इंदौर

ग्रुप के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 9 मार्च 2025, दिन रविवार को विक्टोरिया लाइब्रेरी , महादेवी वर्मा पुस्तकालय छावनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की ज रही है।

बैठक में ”विंध्यांचल सोशल ग्रुप “ के विस्तार एवं भविष्य के बारे में चर्चा की जाएगी।

बैठक में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा प्रस्तावित है :-

1- ग्रुप के भविष्य एवं विस्तार के बारे में चर्चा।

2-नई कार्यकारिणी के गठन के सम्बन्ध में चर्चा।

3- आय-व्यय का ब्योरा देना तथा आय वृद्धि के सम्बन्ध मे चर्चा।

4-वार्षिक आयोजन की योजना बनाना।

5-सदस्यता अभियान चलाना,नये सदस्यों को जोड़ने तथा पुराने सदस्यों के नवीनीकरण के सम्बन्ध मे चर्चा ।

6-प्रस्तावित विंध्य भवन निर्माण के सम्बन्ध में चर्चा करना।

7-अध्यक्ष, सचिव की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा।

:-आमंत्रण:-

सभी जोन के सभी पदाधिकारियों और सम्माननीय सदस्यों को बैठक में भाग लेने हेतु विनम्रता पूर्वक आमंत्रित किया जाता है।

-:तारीख, समय और स्थान :-

दिनांक 9 मार्च, 2025, रविवार को दोपहर (तीन बजे )से विक्टोरिया लाइब्रेरी, महादेवी वर्मा पुस्तकालय, छावनी इन्दौर.

-: स्वल्पाहार:- बैठक के पश्चात स्वल्पाहार (भोजन)की व्यवस्था है।

अतः निवेदन है कि आप सब कृपया बैठक में आवश्यक रूप से आने की कृपा करें जिससे विंध्याचल सोशल ग्रुप के भविष्य के लिए नई दिशा तय की जा सके।

विंध्याचल सोशल ग्रुप,

इंदौर।

Facebook
WhatsApp
LinkedIn
Twitter
X

इस रणनीति के तहत पड़ी थी रीवा किले की नींव तेरहवीं सदी से आजादी के...

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की...

विंध्य प्रदेश भारत का एक पूर्व राज्य था जो कि बहुत ही कम समय के...

विंध्याचल सोशल ग्रुप के तत्वावधान में माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी ने किया संगठन के...

ग्रुप के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 9...

विक्टोरिया लाइब्रेरी में विंध्यांचल सोशल ग्रुप की वार्षिक मीटिंग रविवार को आयोजित की गई इस...

9 तारीख को आनंद माथुर सभागृह में रात 8:00 बजे विंध्याचल सोशल ग्रुप के सौजन्य...