विंध्याचल सोशल ग्रुप के तत्वावधान में माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी ने किया संगठन के डिजिटल प्लेटफॉर्म (वेबसाइट) का शुभारंभ …
विंध्याचल सोशल ग्रुप के आग्रह पर इंदौर पधारे उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला जी ने संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के माध्यम से संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्रुप की गतिविधियाँ अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जनसहभागिता आधारित होंगी।
रेसीडेंसी कोठी में उपस्थित सदस्यों ने इस पहल को क्षेत्र के सामाजिक विकास के लिए उपयोगी बताया और विश्वास जताया कि यह प्लेटफॉर्म युवाओं, समाजसेवियों तथा आवश्यकतामंदों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही इस डिजिटल पहल से समूह की गतिविधियाँ और भी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचना शुरू कर देंगी।
विंध्याचल सोशल ग्रुप ने उप मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया।साथ ही
इंदौर से रीवा हवाई सफर मिलने पर विंध्यवासियों ने किया आत्मीय अभिनंदन,सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के माध्यम नियमित ट्रेन की मांग वर्षों से की जा रही थी, साथ ही बड़ी सौगात इंदौर से रीवा की हवाई सुविधा 22 दिसंबर से मिलने जा रही है।
विंध्यवासियों को यह हवाई सुविधा दिलवाने में माननीय उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इस हवाई सुविधा मिलने पर इंदौर निवासित विंध्यवासियों ने माननीय उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी के इंदौर आगमन पर रेसिडेन्सी कोठी पहुँचकर नागरिक अभिनंदन किया।
रीवा ट्रेन जो अभी प्रस्ताव में तीन महीने के भीतर उसके मूर्तरूप लेने की संभावना है। माना जा रहा है कि इंदौर से रीवा ट्रेन सुविधा मिलने से लोगों को सफ़र में और भी सुविधा मिलेगी। रीवा ट्रेन सुविधा मिलने से हजारों लोगों को फायदा होगा।
हवाई सुविधा मिलने से रीवा संभाग में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने विंध्यवासियों से इंदौर–रीवा–इंदौर की फ्लाइट का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह भी किया।
विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर.पी शर्मा जी इंदौर फ्लाइट एवं इंदौर से रीवा ट्रेन सुविधा के लिए माननीय उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी का स्वागत कर आभार भी माना।
कार्यक्रम में श्री आर.के. गुप्ता ग्रुप के (अध्यक्ष – रजिस्टर्ड), ऋषि सिंह जी, अध्यक्ष आर पी शर्मा जी सचिव दिलीप मिश्रा जी , कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी जी संरक्षक अवधेश तिवारी जी डॉ अरविंद शुक्ला जी. जेपी मिश्रा जी रमेश पाठक जी रमाशंकर तिवारी जी आर.एन. मिश्रा, सहित संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।